एकीकरण से पूर्व इटली अनेक वंशानुगत राज्यों तथा बहुराष्ट्रीय हैब्सबर्ग साम्राज्य में बिखरा हुआ था। उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में इटली सात राज्यों में विभाजित था-
सार्डीनिया-पीडमांट में इतालवी राजघराने का शासक था।
लोम्बार्डी तथा वेनेशिया पर आस्ट्रिया का अधिकार था।
परमा, मोडेना तथा टस्कनी पर हैब्सबर्गीय शासकों का अधिकार था।
रोम पर पोप का अधिकार था।
सिसली तथा नेपल्स पर स्पेन के बूर्बन राजाओं का अधिकार था।
इतालवी भाषा ने भी साझा रूप ग्रहण नहीं किया था और अभी तक उसके विविध क्षेत्रीय और स्थानीय रूप विद्यमान थे।