Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 8Hindiलेखन - विभाग6 Marks
Question
गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी)###राष्ट्रीय पर्व : गणतन्त्र दिवस
✓
Answer
प्रस्तावना - जब से हमारा देश स्वतन्त्र हुआ है, तब से 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस और 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ और हमारे देश में लोकतन्त्रात्मक शासन प्रारम्भ हुआ। मनाने का ढंग - 26 जनवरी के दिन प्रातः से सायंकाल तक प्रत्येक नगर-कस्बे व गाँव में उत्सव मनाये जाते हैं। शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाता है जिसमें सब शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर भाग लेते हैं। गाँवों और नगरों में प्रभातफेरियाँ निकाली जाती हैं। राज्यों की राजधानियों में राज्यपाल राष्ट्रीय झण्डे को फहराते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में जनपथ पर यह दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहाँ पर भव्य परेड़ होती है एवं अनेक झाँकियाँ निकलती हैं। उपसंहार - यह दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमें अपने राष्ट्र की स्वतन्त्रता और लोकतन्त्र की रक्षा करनी चाहिए। हमें अनुशासन में रहकर सभ्य नागरिक की तरह आचरण करना चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.