Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 8Hindiलेखन - विभाग5 Marks
Question
मधुमक्खी और चिड़िया
✓
Answer
एक समय की बात है कि एक चिड़िया एक पेड़ की डाल पर बैठी थी। उसी समय एक मधुमक्खी पानी में गिर गयी। चिड़िया ने उसे डूबते देखकर एक पत्ता तोड़कर पानी में डाल दिया। डूबती हुई मधुमक्खी पत्ते पर बैठ गई। जब उसके पंख सूख गये तब वह उड़ गई। एक दिन जंगल में एक शिकारी आया। उसने चिड़िया का शिकार करने के लिए निशाना साधने लगा। चिड़िया को शिकारी का पता नहीं था। मधुमक्खी ने खतरे को समझ लिया, उसने तुरन्त ही शिकारी के डंक मार दिया, जिससे शिकारी का निशाना चूक गया और चिड़िया की जान बच गई। शिक्षा - भलाई का फल भला ही मिलता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.