Question
रंगा सियार

Answer

किसी जंगल में एक सियार रहता था। एक रात खाने की तलाश में घूमता-घूमता जंगल से बाहर निकल गया। रात के उजाले में उसे नील से भरी एक बड़ी टंकी दिखाई दी। उसने सोचा कि उसमें जरूर खाने की कोई चीज होगी। वह टंकी पर उछलकर चढ़ गया। उसने जैसे ही मुँह नीचे बढ़ाने की कोशिश की वैसे ही वह टंकी में गिर पड़ा। वह किसी प्रकार बाहर निकला। वह पूरा नीला हो चुका था।
जंगल में उसने अन्य सियारों से कहा कि उसे कल रात वनदेवी मिली थी। उन्होंने मुझे यह रूप दिया और जंगल का राजा बना दिया। सियार जंगल का राजा बन गया। एक बूढ़े सियार को उसकी बातों पर शक हुआ। उसने कुछ सियारों के कान में कहा और उन सभी ने मिलकर 'हुआहुआ' करना शुरू कर दिया। रंगे सियार से भी नहीं रहा गया। वह भी 'हुआ-हुआ' करने लगा। इस प्रकार उसका भेद खुल गया। शिक्षा-न कभी असलियत को छुपाना चाहिए न छल करना चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free