Question
रीछ और शिकारी

Answer

एक बार एक शिकारी शिकार के लिए जंगल की ओर गया। उसके हाथ में एक लम्बी मार की बढ़िया बन्दूक थी। सामने ऊँचे पर्वत से लगी एक पतली-सी पगडंडी खड्ढे के पास जा रही थी। उस पार जंगली बेरी थी। रीछ वहाँ पके हुए बेर खाने जाते थे। तभी शिकारी ने देखा कि एक छोटा रीछ इस पार से पगडंडी पर होकर उस पार जा रहा है। उस पार से उसी पगडंडी पर दूसरा बड़ा रीछ इस पार आ रहा है।
वह पगडंडी इतनी पतली थी कि दो रीछ एक साथ नहीं निकल सकते थे। कुछ ही देर में दोनों रीछ आमने-सामने आए। शिकारी ने देखा कि बड़ा रीछ चुपचाप बैठ गया और छोटा रीछ उसके ऊपर चढ़कर आगे निकल गया। "ओह! पशु इतना समझदार होता है और मूर्ख व्यक्ति आपस में लड़ते हैं।" शिकारी बिना शिकार किए ही लौट आया। भविष्य में उसने शिकार न करने का प्रण ले लिया। शिक्षा-मूर्ख सत्संगति से ही सुधर सकते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free