प्रथम विश्व युद्ध के बाद भी भारत में लघु उद्योगों की बहुलता के क्या कारण थे?
Download our app for free and get startedPlay store
प्रथम विश्व युद्ध के बाद भी भारत में लघु उद्योगों की बहुलता-यद्यपि प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात् फैक्ट्री उद्योगों में निरन्तर वृद्धि हुई। अधिकांश उद्योग बंगाल और मुम्बई में स्थित थे। शेष सम्पूर्ण भारत में छोटे स्तर के उद्योग ही थे। पंजीकृत फैक्ट्रियों में कुल औद्योगिक श्रम-शक्ति का एक बहुत छोटा भाग ही काम करता था। यह संख्या 1911 में 5 प्रतिशत तथा 1931 में 10 प्रतिशत थी। शेष मजदूर गली-मोहल्लों में स्थित छोटी-छोटी वर्कशाप तथा घरेलू इकाइयों में काम करते थे।
लघु उद्योगों की बहुलता के कारण-लघु उद्योगों की बहुलता के निम्नलिखित कारण थे-
(1) तकनीकी परिवर्तन-लघु उद्योगों की बहुलता के पीछे आंशिक रूप से तकनीकी परिवर्तनों का हाथ था। यदि लागत में बहुत अधिक वृद्धि न हो और उत्पादन बढ़ सकता हो, तो हाथ से काम करने वालों को नई तकनीक अपनाने में कोई संकोच नहीं होता। इसलिए, बीसवीं सदी के दूसरे दशक तक बुनकर 'फ्लाई शटल' वाले करघों का प्रयोग करते थे। इससे कामगारों की क्षमता बढ़ी, उत्पादन में वृद्धि हुई और श्रम की माँग में कमी आई। 1941 तक भारत में 35 प्रतिशत से अधिक हथकरघों में फ्लाई शटल लगे होते थे। त्रावणकोर, मद्रास, मैसूर, कोचीन, बंगाल आदि प्रदेशों में तो 70-80 प्रतिशत करघे फ्लाई शटल वाले थे।
(2) छोटे-छोटे सुधार- इसके अतिरिक्त भी अनेक छोटे-छोटे सुधार किए गए जिनसे बुनकरों को अपनी उत्पादकता बढ़ाने तथा मिलों से मुकाबला करने में सहायता मिली।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    इंग्लैण्ड में कारखानों का उदय कब हुआ? इससे उत्पादन प्रक्रिया में क्या परिवर्तन आए?
    View Solution
  • 2
    औद्योगीकरण से आप क्या समझते है? विस्तार से व्याख्या कीजिए ?
    View Solution
  • 3
    इंग्लैण्ड में कारखानों का उदय कब हुआ? इससे उत्पादन प्रक्रिया में क्या परिवर्तन हए?
    View Solution
  • 4
    भारत के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर कहाँ से आते थे? कारखानों में काम मिलने में उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था?
    View Solution
  • 5
    प्रथम विश्व युद्ध के बाद भारत में लघु उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा? विस्तार से वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 6
    यूरोपीय प्रबन्धकीय एजेन्सियों द्वारा भारतीय उद्योगों पर किस प्रकार नियन्त्रण स्थापित किया गया?
    View Solution
  • 7
    भारत के प्रमुख प्रारम्भिक उद्यमियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 8
    औद्योगिक क्रान्ति के सबसे पहले इंग्लैण्ड में शरू होने के क्या कारण थे?
    View Solution
  • 9
    16वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रान्ति मिश्रित वरदान सिद्ध हुई। इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
    View Solution
  • 10
    "अब इतिहासकार इस बात को मानने लगे हैं कि उन्नीसवीं सदी के मध्य का औसत मजदूर मशीनों पर काम करने वाला नहीं, बल्कि परम्परागत कारीगर और मजदूर ही होता था।" व्याख्या कीजिए।
    View Solution