समस्या में रैखिक समीकरणों का युग्म बनाइए और किसी बीजगणितीय विधि द्वारा इसका हल (यदि यह मौजूद है) ज्ञात कीजिए: मीना ₹ 2000 निकालने के लिए एक बैंक गई। उसने खजाँची से ₹ 50 तथा ₹ 100 के नोट देने के लिए कहा। मीना ने कुल 25 नोट प्राप्त किए। ज्ञात कीजिए कि उसने ₹ 50 और ₹ 100 के कितने-कितने नोट प्राप्त किए।
Exercise-3.3-2(4)
Download our app for free and get started
माना मीना के पास ₹ 50 के x नोट और 100 के y नोट है, तब प्रश्नानुसार x + y = 25 ...(i) 50x + 100y = 2000 $\Rightarrow$ x + 2y = 40 ...(ii) समीकरण (ii) में से समीकरण (i) को घटाने पर y = 15 y का मान समीकरण (i) में रखने पर x + 15 = 25 $\Rightarrow$ x = 25 - 15 = 10 तो, मीना के पास ₹ 50 के 10 नोट और 100 के 15 नोट है।
Download our app
and get started for free
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*
समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और प्रतिस्थापन विधि द्वारा उसका हल ज्ञात कीजिए:
दो संपूरक कोणों में बड़ा कोण छोटे कोण से $18$ डिग्री अधिक है। उन्हें ज्ञात कीजिए।
समस्या में रैखिक समीकरणों का युग्म बनाइए और ग्राफीय विधि से हल ज्ञात कीजिए। 5 पेंसिल तथा 7 कलमों का कुल मूल्य ₹50 है, जबकि 7 पेंसिल तथा 5 कलमों का कुल मूल्य ₹46 है। एक पेंसिल का मूल्य तथा एक कलम का मूल्य ज्ञात कीजिए।
अनुपातों $\frac{a_{1}}{a_{2}}, \frac{b_{1}}{b_{2}}$ और $\frac{c_{1}}{c_{2}}$ की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि रैखिक समीकरणों के युग्म संगत हैं या असंगत: $\frac{4}{3}x + 2y = 8; 2x + 3y = 12$
समीकरणों x - y + 1 = 0 और 3x + 2y - 12 = 0 का ग्राफ खींचिए। x-अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए और त्रिभुजाकार पटल को छायांकित कीजिए।
अनुपातों $\frac{a_{1}}{a_{2}}, \frac{b_{1}}{b_{2}}$ और $\frac{c_{1}}{c_{2}}$ की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि रैखिक समीकरणों के युग्म संगत हैं या असंगत: $2x - 3y = 8; 4x - 6y = 9$