(1) संत जाम्भोजी-जाम्भोजी महाराज विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक थे। इनका जन्म वि. स. 1508 की भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को, पीपासर (नागौर) नामक गाँव में हुआ था। जाम्भोजी के उपदेश बहुत सरल थे। इस पर चलते हुए, विश्नोई समाज निरन्तर पर्यावरण की रक्षा व जीव हत्या के विरोध में प्रयासरत है, जो अनुकरणीय है।
(2) संत जसनाथ जी-संत जसनाथजी का जन्म बीकानेर के कतरियासर नामक स्थान पर हुआ। इन्होंने गोरखनाथ से प्रभावित होकर तपस्या की व चमत्कारी योगी हो गए।