हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है (मान लीजिए एक सिक्का ₹ 1 का है और दूसरा सिक्का ₹ 2 का है)। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कम से कम एक चित प्राप्त करेगी?
example-9
Download our app for free and get startedPlay store
हम 'चित' के लिए H और 'पट' के लिए T लिखते हैं। जब दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है, तो संभावित परिणाम (H, H),(H, T),(T, H),(T, T) हैं तथा ये सभी समप्रायिक हैं। यहाँ (H, H) का अर्थ है कि पहले सिक्के (मान लीजिए ₹ 1 के सिक्के) पर 'चित' आएगा और दूसरे सिक्के (₹ 2 के सिक्के) पर 'चित' आएगा। इसी प्रकार, (H, T) का अर्थ है कि पहले सिक्के पर 'चित' आएगा और दूसरे सिक्के पर 'पट' आएगा, इत्यादि।
घटना E 'कम से कम एक चित आना' के अनुकूल परिणाम (H, H),(H, T) और (T, H) हैं।
अतः E के अनुकूल परिणामों की संख्या = 3
इसलिए P(E) = $\frac34$
अर्थात् हरप्रीत द्वारा कम से कम एक चित प्राप्त करने की प्रायिकता $\frac34$ है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    एक पासे को एक बार फेंका जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिएः
    1. एक अभाज्य संख्या
    2. $2$ और $6$ के बीच स्थित कोई संख्या
    3. एक विषम संख्या
    View Solution
  • 2
    अच्छी प्रकार से फेटी गई 52 पत्तों की एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता परिकलित कीजिए कि यह पत्ता:
    1. एक इक्का होगा।
    2. एक इक्का नहीं होगा।
    View Solution
  • 3
    52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
    1. लाल रंग का बादशाह
    2. एक फेस कार्ड अर्थात् तस्वीर वाला पत्ता
    3. लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता
    4. पान का गुलाम
    5. हुकुम को पत्ता
    6. एक ईंट की बेगम
    View Solution
  • 4
    किसी कारण 12 खराब पेन 132 अच्छे पेनों में मिल गए हैं। केवल देखकर यह नहीं बताया जा सकता कि कोई पेन खराब है या अच्छा है। इस मिश्रण में से, एक पेन यादृच्छया निकाला जाता है। निकाले गए पेन की अच्छा होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
    View Solution
  • 5
    मान लीजिए हम एक पासे को एक बार फेंकते हैं।
    1. 4 से बड़ी संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
    2. 4 से छोटी या उसके बराबर संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
    View Solution
  • 6
    एक बक्से में 3 नीले, 2 सफेद और 4 लाल कंचे (marbles) हैं। यदि इस बक्से में से एक कंचा यादृच्छाया निकाला जाता है तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह कंचा:
    1. सफेद है?
    2. नीला है?
    3. लाल है?
    View Solution
  • 7
    एक थैले में एक लाल गेंद, एक नीली गेंद और एक पीली गेंद है तथा सभी गेंदे एक ही साइज की हैं। कृतिका बिना थैले के अंदर झाँके, इसमें से एक गेंद निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गेंद
    1. पीली होगी?
    2. लाल होगी?
    3. नीली होगी?
    View Solution
  • 8
    संयोग $($chance$)$ के एक खेल में, एक तीर को घुमाया जाता है, जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं $1, 2, 3, 4, 5, 6, 7$ और $8$ में से किसी एक संख्या को इंगित करता है। यदि ये सभी परिणाम समप्रायिक हों तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह तीर इंगित$-$
    1. $8$ को करेगा?
    2. एक विषम संख्या को करेगा?
    3. $2$ से बड़ी संख्या को करेगा?
    4. $9$ से छोटी संख्या को करेगा?
    View Solution
  • 9
    ताश के पाँच पत्तों-ईंट का दहला, गुलाम, बेगम, बादशाह और इक्का-को पलट करके अच्छी प्रकार फेटा जाता है। फिर इनमें से यादृच्छया एक पत्ता निकाला जाता है।
    1. इसकी क्या प्रायिकता है कि यह पत्ता एक बेगम है?
    2. यदि बेगम निकल आती है, तो उसे अलग रख दिया जाता है और एक अन्य पत्ता निकाला जाता है।
      इसकी क्या प्रायिकता है कि दूसरा निकाला गया पत्ता
      1. एक इक्का है?
      2. एक बेगम है?
    View Solution
  • 10
    किसी स्कूल की कक्षा X में 40 विद्यार्थी हैं जिनमें से 25 लड़कियाँ हैं और 15 लड़के हैं। कक्षा अध्यापिका को एक विद्यार्थी कक्षा-प्रतिनिधि के रूप में चुनना है। वह प्रत्येक विद्यार्थी का नाम एक अलग कार्ड पर लिखती है, जबकि कार्ड एक जैसे हैं। फिर वह इन कार्डों को एक थैले में डालकर अच्छी तरह से हिला देती है। इसके बाद वह थैले में से एक कार्ड निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड पर लिखा हुआ नाम एक:
    1. लड़की का है?
    2. लड़के का है?
    View Solution