किसी स्कूल की कक्षा X में 40 विद्यार्थी हैं जिनमें से 25 लड़कियाँ हैं और 15 लड़के हैं। कक्षा अध्यापिका को एक विद्यार्थी कक्षा-प्रतिनिधि के रूप में चुनना है। वह प्रत्येक विद्यार्थी का नाम एक अलग कार्ड पर लिखती है, जबकि कार्ड एक जैसे हैं। फिर वह इन कार्डों को एक थैले में डालकर अच्छी तरह से हिला देती है। इसके बाद वह थैले में से एक कार्ड निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड पर लिखा हुआ नाम एक:
लड़की का है?
लड़के का है?
example-7
Download our app for free and get started
कुल 40 विद्यार्थी हैं और इनमें से केवल एक नाम का कार्ड चुनना है।
सभी संभव परिणामों की संख्या = 40 कार्ड पर लड़की का नाम होने के अनुकूल परिणामों की संख्या = 25 अब, P(कार्ड पर लड़की का नाम है) = P(लड़की) = $\frac{25}{40}=\frac{5}{8}$
कार्ड पर लड़के का नाम होने के अनुकूल परिणामों की संख्या =15 अतः, P(कार्ड पर लड़के का नाम है) = P(लड़का) = $\frac{15}{40}=\frac{3}{8}$
Download our app
and get started for free
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*
किसी कारण 12 खराब पेन 132 अच्छे पेनों में मिल गए हैं। केवल देखकर यह नहीं बताया जा सकता कि कोई पेन खराब है या अच्छा है। इस मिश्रण में से, एक पेन यादृच्छया निकाला जाता है। निकाले गए पेन की अच्छा होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
संयोग $($chance$)$ के एक खेल में, एक तीर को घुमाया जाता है, जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं $1, 2, 3, 4, 5, 6, 7$ और $8$ में से किसी एक संख्या को इंगित करता है। यदि ये सभी परिणाम समप्रायिक हों तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह तीर इंगित$-$
हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है (मान लीजिए एक सिक्का ₹ 1 का है और दूसरा सिक्का ₹ 2 का है)। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कम से कम एक चित प्राप्त करेगी?
गोपी अपने जल-जीव कुंड $($aquarium$)$ के लिए एक दुकान से मछली खरीदती है। दुकानदार एक टंकी, जिसमें $5$ नर मछली और $8$ मादा मछली हैं, में से एक मछली यादृच्छया उसे देने के लिए निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाली गई मछली नर मछली है?
एक पिग्गी बैंक$($piggy bank$)$ में, $50$ पैसे के सौ सिक्के हैं, $1$ के पचास सिक्के हैं, $2$ के बीस सिक्के और $5$ के दस सिक्के हैं। यदि पिग्गी बैंक को हिलाकर उल्टा करने पर कोई एक सिक्का गिरने के परिणाम समायिक हैं, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गिरा हुआ सिक्का