कुछ इतिहासकार ऐसा क्यों मानते हैं कि मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रान्ति के लिए जमीन तैयार की? वर्णन कीजिए।
Download our app for free and get startedPlay store
मुद्रण संस्कृति द्वारा फ्रांसीसी क्रान्ति के लिए जमीन तैयार करना-कुछ इतिहासकारों का मानना है कि मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रान्ति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न की। इसके पक्ष में निम्नलिखित तर्क प्रस्तुत किये जाते हैं-
(1) चिन्तकों के विचारों का प्रसार-मुद्रण संस्कृति के कारण फ्रांसीसी जनता में फ्रांस के चिन्तकों के विचारों का प्रसार हुआ। उन्होंने अपनी रचनाओं में परम्पराओं, अन्धविश्वासों तथा निरंकुशवाद की कटु आलोचना की। उन्होंने रूढ़िवादी रीति-रिवाजों के अनुकरण की बजाय विवेकपूर्ण शासन पर तथा हर बात को तर्क और विवेक की कसौटी पर कसने पर बल दिया। उन्होंने चर्च की धार्मिक सत्ता और राज्य की निरंकुश सत्ता पर प्रहार किया और परम्परा पर आधारित सामाजिक व्यवस्था को कमजोर कर दिया। वाल्तेयर और रूसो के लेखनों से प्रभावित होकर पाठक एक नवीन, आलोचनात्मक और तार्किक दृष्टिकोण से संसार को देखने लगे थे। अब पाठक लोग हर बात पर प्रश्न उठाने लगे।
(2) वाद-विवाद-संवाद की नवीन संस्कृति का प्रसार–छपाई ने वाद-विवाद-संवाद की नयी संस्कृति को जन्म दिया। अब समस्त प्राचीन मूल्यों, सभ्यताओं और नियमों पर आम जनता के बीच वाद-विवाद होने लगे और उनका पुनर्मूल्यांकन किया जाने लगा। इसके परिणामस्वरूप सामाजिक क्रान्ति के विचारों को बढ़ावा मिला।
(3) राजशाही और उसकी नैतिकता पर व्यंग्य करने वाले साहित्य का प्रकाशन-1780 के दशक तक राजशाही और उसकी नैतिकता का उपहास करने वाले विपुल साहित्य का प्रकाशन हो चुका था। इस साहित्य ने सामाजिक व्यवस्था की त्रुटियों और बुराइयों पर प्रश्न उठाए। ऐसे साहित्य ने लोगों को राजतन्त्र के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए उत्तेजित किया।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    "छापेखाने के आगमन से पढ़ने की एक नई संस्कृति विकसित हुई।" विवेचना कीजिए।
    View Solution
  • 2
    मुद्रण युग से पहले भारत में सूचना और विचार कैसे लिखे जाते थे? भारत में प्रिंटिंग प्रेस का चलन किस प्रकार प्रारम्भ हुआ?
    View Solution
  • 3
    "मुद्रण संस्कृति ने 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति की पृष्ठभूमि तैयार की।" इस कथन के पक्ष में कोई तीन बिन्दु लिखिए।
    View Solution
  • 4
    19वीं सदी के अन्त में मुद्रण संस्कृति ने महिलाओं को किस प्रकार प्रभावित किया?
    View Solution
  • 5
    भारत में 19वीं शताब्दी के मुद्रण ने न केवल विभिन्न समुदायों के विरोधाभासी विचारों के प्रकाशन को प्रेरित किया, अपितु उन्हें आपस में जोड़ा भी। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
    View Solution
  • 6
    19वीं सदी में भारत में गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति का क्या असर हुआ?
    View Solution
  • 7
    मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में क्या योगदान दिया?
    View Solution
  • 8
    गरीब पाठकों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए कौन-कौन से प्रयास किये गये? संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 9
    मुद्रण-युग से पहले भारत में पांडुलिपियों की परम्परा का वर्णन कीजिए एवं उनकी त्रुटियों पर प्रकाश डालिए।
    View Solution
  • 10
    "यूरोपीय देशों में साक्षरता और स्कूलों के प्रसार के साथ लोगों में पढ़ने का जुनून पैदा हो गया।" विवेचना कीजिए।
    View Solution