सांतत्य तथा अवकलनीयता — गणित कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सगणितसांतत्य तथा अवकलनीयता2 Marks
Question
क्या f(x) = |x| द्वारा परिभाषित फलन एक संतत फलन है?
✓
Answer
f को हम ऐसे लिख सकते हैं कि हम जानते हैं कि x = 0 पर f संतत है। मान लीजिए कि c एक वास्तविक संख्या इस प्रकार है कि c < 0 है। अतएव f(c) = - c साथ ही $\lim \limits_{x \rightarrow c}$ f(x) = $\lim \limits_{x \rightarrow c}$ (- x) = - c चूँकि $\lim \limits_{x \rightarrow c}$ f(x) = f(c), इसलिए f सभी ऋणात्मक वास्तविक संख्याओं के लिए संतत है। अब मान लीजिए कि c एक वास्तविक संख्या इस प्रकार है कि c > 0 है। अतएव f(c) = c साथ ही $\lim \limits_{x \rightarrow c}$ f(x) = $\lim \limits_{x \rightarrow c} $ x = c क्योंकि $\lim \limits_{x \rightarrow c}$ f(x) = f(c), इसलिए f सभी धनात्मक वास्तविक संख्याओं के लिए संतत है। चूँकि f सभी बिंदुओं पर संतत है, अतः यह एक संतत फलन है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.