सभी वास्तविक संख्याओं x के लिए g को g(x) = 1 - x + |x| तथा h को h(x) = | x | द्वारा परिभाषित कीजिए। तब,
(h o g)(x) = h(g(x))
= h(1 - x + |x|)
= | 1 - x + | x || = f(x)
h एक संतत फलन है। इसी प्रकार एक बहुपद फलन और एक मापांक फलन का योग होने के कारण g एक संतत फलन है। अतः दो संतत फलनों का संयुक्त फलन होने के कारण f भी एक संतत फलन है।