ऐब्सिसिक अम्ल (ABA) वृद्धि निरोधक हार्मोन है। पौधों में इसका स्राव विपरीत परिस्थतियों जैसे सूखा, बाढ़, ठंडी जलवायु आदि में होता है। इसके कारण पौधों पर से परिपक्व पत्तियों और फलों का झड़ना संभव होता है। यह बीजों तथा कलियों में सुप्तावस्था को भी प्रेरित करता है।
ऑक्सिन कोशिकाओं के दीर्घीकरण, जड़ों के निर्माण आदि को प्रेरित करता है। जिब्बेरेलिन प्रतान के दीर्घीकरण तथा बीजों के अंकुरण को उद्दीप्त करता है। साइटोकाइनिन सुप्तावस्था को तोड़ने (भंग) करने एवं फ्लोएम में परिवहन नियंत्रित करने में सहायता करता है।