Question
पर्यावरण प्रदूषण

Answer

प्रस्तावना - सारा संसार पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से ग्रस्त है। संसार की प्रत्येक वस्तु किसी-न-किसी रूप में प्रदूषित हो रही है। इस कारण पर्यावरण प्रदूषण मानवजीवन के लिए एक खतरा बन रहा है।
पर्यावरण प्रदूषण का प्रभाव - प्रदूषण से मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है तथा अनेक नये रोग पनप रहे हैं। वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, जल-प्रदूषण आदि से सभी प्राणियों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। इससे अनाज और फल-सब्जियाँ भी दूषित हो रही हैं। वैज्ञानिकों ने इससे भविष्य में अनेक हानियाँ एवं आशंकाएँ व्यक्त की हैं।
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपाय - संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर्यावरण संतुलन के अनेक उपाय कर रहे हैं। जैसे वनों की कटाई रोकी जा रही है तथा नये वृक्ष लगाये जा रहे हैं। जलाशयों एवं नदियों को स्वच्छ रखने का अभियान चल रहा है।
उपसंहार - पर्यावरण में संतुलन रहने से ही धरती पर खुशहाल जीवन का विकास हो सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free