पूर्वी मैदान की प्रमुख विशेषताएँ:
(1) पूर्वी मैदान राजस्थान का एक मुख्य भौतिक प्रदेश है।
(2) यह चंबल, बनास, बाणगंगा व उनकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित है, जो विस्तृत रूप में गंगा के मैदान का ही प्रवाह है।
(3) यह मैदान राज्य के लगभग 23 प्रतिशत भाग पर फैला है।
(4) चंबल नदी के आस-पास कोटा से धौलपुर तक का क्षेत्र, नाली अपरदन के कारण अत्यधिक ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिसे चंबल के बीहड़ या डांग या उत्खात भूमि (Bad Land Topography) के नाम से जाना जाता है।
(5) यह राजस्थान का सबसे उपजाऊ एवं सर्वाधिक जनघनत्व वाला प्रदेश है। इस क्षेत्र में राजस्थान का लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
(6) इसके दक्षिणी भाग में माही का मैदान स्थित है।