राजस्थान की जलवायु:
(1) राजस्थान की जलवायु मानसूनी जलवायु है।
(2) राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति और भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर-पश्चिमी स्थिति, समुद्र से दूरी, अरावली पर्वत की स्थिति और प्रदेश के विस्तार के कारण राजस्थान देश का एकमात्र प्रदेश है, जहाँ पाँच प्रकार की जलवायु परिस्थितियाँ पाई जाती हैं।
(3) राज्य के पश्चिम में लगभग 60 प्रतिशत भाग में शुष्क और अर्द्धशुष्क मरुस्थलीय जलवायु: अरावली के पूर्व में जयपुर एवं उत्तरी-पूर्वी जिलों में उप आर्द्र जलवायु; सवाई माधोपुर से लेकर उदयपुर तक आई जलवायु एवं दक्षिण में बांसवाड़ा व दक्षिण-पूर्व के झालावाड़ जिलों में अति आई जलवायु पाई जाती है।
(4) जलवायु की औसत अवस्थाओं के आधार पर राजस्थान भारत के अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक शुष्क है।