राजस्थान में वर्षा ऋतु की विशेषताएं
(1) राजस्थान में वर्षा ऋतु का समय जुलाई से सितम्बर तक रहता है।
(2) यहाँ मानसूनी पवनों द्वारा वर्षा होती है।
(3) राजस्थान की 90 से 95 प्रतिशत तक वर्षा इस ऋतु में प्राप्त होती है।
(4) यहाँ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों शाखाओं के मानसून से वर्षा होती है।
(5) बंगाल की खाड़ी के मानसून से, राजस्थान में अधिक वर्षा होती है, जो अधिकांशतः पूर्वी राजस्थान में होती है। अरब सागर के मानसून से अधिकांश वर्षो दक्षिणी राजस्थान में होती है।
(6) झालावाड़ राजस्थान का सबसे आई जिला माना जाता है, जहाँ लगभग 100 सेमी. वर्षा होती है।
(7) सबसे कम वर्षा जैसलमेर जिले (लगभग 10 से.मी.) में होती है।
(8) यहाँ सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान माउंट आबू है, जहाँ औसत 150 से.मी. वर्षा होती है।
(9) राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग से उत्तरी-पश्चिमी भाग की ओर वर्षा लगातार कम होती जाती है।
(10) अरावली पर्वत के पूर्व में 50 से.मी. से अधिक और पश्चिम में 50 से.मी. से कम वर्षा होती है।