अरावली पर्वतमाला:
(1) यह राजस्थान के मध्य भाग में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में राज्य के लगभग 9 प्रतिशत भाग पर विस्तृत है।
(2) यह विश्व के सबसे प्राचीन पर्वतों में से एक है, जो दक्षिण में गुजरात के खेडब्रह्मा से, उत्तर में दिल्ली के रायसीना तक 692 किलोमीटर में विस्तृत है।
(3) अरावली पर्वतमाला राजस्थान को दो भागों में विभाजित करती है(i) पूर्वी राजस्थान व (ii) पश्चिमी राजस्थान।
(4) यह राजस्थान का सबसे उच्च भू-भाग है।
(5) इस पर्वतमाला से विभिन्न प्रकार के खनिज संसाधन प्राप्त होते हैं।
(6) अरावली पर्वतमाला मरुस्थल के पूर्व की ओर प्रसार को रोकती है।
(7) इस पर्वतमाला में अधिकांश नदियों के उद्गम स्थल हैं।
(8) इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की वनस्पति, वन्य जीव एवं जड़ी-बूटियाँ पायी जाती हैं।
(9) अरावली पर्वतमाला मानसून को रोककर पूर्वी एवं दक्षिणी राजस्थान में वर्षा करती है।
(10) राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची पर्वत चोटी गुरुशिखर 1722 मीटर ऊँची है। यह सिरोही जिले के माउण्ट आबू में स्थित है।