राजस्थान में मुख्यतः तीन ऋतुएँ पाई जाती हैं:
(1) ग्रीष्म ऋतु-राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु मार्च से जून तक रहती है। इस ऋतु में तापमान प्रायः 30 से 40 डिग्री सेण्टीग्रेड रहता है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तो 40 से 45 डिग्री तक हो जाता है।
(2) वर्षा ऋतु-राजस्थान में जुलाई माह से सितम्बर माह तक वर्षा ऋतु रहती है। इस ऋतु में राजस्थान की 90 से 95 प्रतिशत वर्षा होती है। सबसे अधिक वर्षा झालावाड़ जिले में तथा सबसे कम जैसलमेर जिले में होती है। दक्षिणपूर्वी भाग से उत्तरी-पश्चिमी भाग की ओर वर्षा लगातार कम होती जाती है।
(3) शीत ऋतु-राजस्थान में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी तक रहती है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 0° सेण्टीग्रेड या कुछ स्थानों पर इससे भी कम हो जाता है। ऊँचाई के कारण माउंट आबू अधिक ठण्डा रहता है। शीत ऋतु में 'मावठ' या 'पश्चिमी विक्षोभ' द्वारा थोड़ी वर्षा भी होती है।