राजस्थानी वेशभूषा-
(1) राजस्थानी वेशभूषा में चटक रंगों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
(2) पारंपरिक राजस्थानी परिधान काफी सुन्दर और आरामदायक होते हैं।
(3) महिलाएँ, घाघरा, चोली और रंग-बिरंगी गोटा लगी ओढ़नी पहनती हैं।
(4) पुरुषों का पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता और कुर्ता पायजामा है।
(5) पुरुष पगड़ी भी पहनते हैं जो स्वाभिमान व सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। राजस्थानी पगड़ी बहुत आकर्षक होती है।
(6) वर्तमान में यहाँ पश्चिमी वेशभूषा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, फिर भी राजस्थान की बहुरंगी वेशभूषा देखने लायक होती है।