साम्प्रदायिकता की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। भारतीय राजनीति में इसकी अभिव्यक्ति के विभिन्न रूप क्या हैं?
Download our app for free and get startedPlay store
साम्प्रदायिकता की अवधारणा साम्प्रदायिकता की समस्या तब खड़ी होती है जब धर्म को राष्ट्र का आधार मान लिया जाता है या जब राजनीति में धर्म की अभिव्यक्ति एक समुदाय की विशिष्टता के दावे और पक्ष-पोषण का रूप लेने लगती है तथा इसके अनुयायी दूसरे धर्मावलम्बियों के खिलाफ मोर्चा खोलने लगते हैं । राजनीति को धर्म से इस तरह से जोड़ना ही साम्प्रदायिकता है।
लोकतांत्रिक राजनीति में साम्प्रदायिकता के प्रभाव (अथवा) भारतीय राजनीति में साम्प्रदायिकता की अभिव्यक्ति के रूप-भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति में साम्प्रदायिकता की अभिव्यक्ति के रूप या उसके प्रभाव निम्नलिखित हैं-
धार्मिक पूर्वाग्रह-साम्प्रदायिकता की सबसे आम अभिव्यक्ति दैनंदिन जीवन में ही दिखती है। इसमें धार्मिक पूर्वाग्रह, धार्मिक समुदायों के बारे में बनी-बनाई धारणाएँ तथा एक धर्म को दूसरे धर्म से श्रेष्ठ मानने की मान्यताएँ शामिल हैं।
बहुसंख्यकवाद-बहुसंख्यकवाद धार्मिक समुदाय की राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश बहुसंख्यकवाद का रूप ले लेती है।
साम्प्रदायिक आधार पर राजनीतिक गोलबंदी-साम्प्रदायिक आधार पर राजनीतिक गोलबन्दी साम्प्रदायिकता का एक अन्य रूप है । इसके अन्तर्गत चुनावी राजनीति में एक धर्म के मतदाताओं की भावनाओं या उनके हितों की बात उठाने के तरीके अपनाये जाते हैं।
साम्प्रदायिक हिंसा कई बार साम्प्रदायिकता सबसे घृणित रूप लेकर सम्प्रदाय के आधार पर हिंसा, दंगा और नरसंहार कराती है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्ष शासन हेतु क्या प्रावधान किये गये हैं?
    View Solution
  • 2
    भारत में राजनीति में जाति' और 'जाति के अन्दर राजनीति' है। इस कथन से क्या आप सहमत हैं? दो-दो तर्क दीजिए।
    View Solution
  • 3
    नारीवादी आंदोलन की व्याख्या कीजिए और भारत में महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डालिए।
    View Solution
  • 4
    जातिवाद से आप क्या समझते हैं? राजनीति में जाति के विभिन्न रूपों को स्पष्ट कीजिये।
    View Solution
  • 5
    श्रम के लैंगिक विभाजन से क्या आशय है? भारत में श्रम के लैंगिक विभाजन को समझाइए।
    View Solution
  • 6
    भारत में लैंगिक विषमता को स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 7
    भारतीय राजनीति में 'जाति' की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 8
    नारीवादी आन्दोलन किसे कहा जाता है? भारत में औरतों के साथ असमान व्यवहार की समस्या के निपटारे के लिए नारीवादी समूह किस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं?
    View Solution
  • 9
    भारत में महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने हेतु क्या प्रयास किये गये? विवेचना कीजिए।
    View Solution
  • 10
    भारत में धर्म निरपेक्ष राज्य से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिये।
    View Solution