प्रकाशानुवर्तन, पौधे के किसी भाग की प्रकाश की ओर गति है। पौधे के वायवीय भागों की प्रकाश की ओर गति प्रकाशानुवर्तन का उदाहरण है। पृथ्वी के गुरुत्व के कारण पौधे द्वारा प्रदर्शित कोई भी प्रतिक्रिया गुरुत्वानुवर्तन है। पौधे के किसी भाग की किसी रसायन के प्रति, प्रदर्शित प्रतिक्रिया रसोनुवर्तन/रासायनानुवर्तन है। पौधे के किसी भाग द्वारा जल के प्रति प्रदर्शित अनुक्रिया जलानुवर्तन कहलाती है।