Question
आधारभूत संरचना किसे कहते हैं ?

Answer

आधारभूत संरचना के अन्तर्गत दो आधारभूत आर्थिक संरचनाएँ आती हैं-
(i) आर्थिक आधारभूत संरचना (ii) गैर-आर्थिक आधारभूत संरचना।
(i) आर्थिक आधारभत संरचना ये संरचनाएँ प्रत्यक्ष रूप से उत्पादन एवं लोगों की खुशहाली में वृद्धि करती है। आर्थिक विकास के सभी क्षेत्रों से इनका प्रत्यक्ष संबंध होता है।
आर्थिक संरचना के अन्तर्गत निम्नलिखित को शामिल किया जाता है-
  • वित्त बैंकिंग क्षेत्र, बीमा क्षेत्र, अन्य सरकारी वित्तीय क्षेत्र।
    हो ऊर्जा कोयला, विद्युत, तेल, पेट्रोलियम गैस, गैर-पारम्परिक ऊर्जा एवं अन्य।
  • यातायात रेलवे, सड़कें, वायुयान, जलयान।
  • संचार डाक, तार, टेलीविजन, टेलीसंचार, मीडिया एवं अन्य।
(ii) गैर-आर्थिक आधारभत संरचना इसके अन्तर्गत मनुष्य की क्षमता एवं उत्पादकता में वृद्धि कर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन एवं अन्ततः आर्थिक विकास में सहायता प्रदान किया जाता है। जो इस प्रकार हैं
  • शिक्षा अनौपचारिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य।
  • स्वास्थ्य अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नर्सिंग होम एवं अन्य।
  • नागरिक सेवाएँ सामाजिक चेतना, सफाई एवं अन्य।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

उपभोक्ता के कौन-कौन से अधिकार हैं? प्रत्येक अधिकार को सोदाहरण लिखें।
स्वयं सहायता समूह में महिलाएं किस प्रकार अपनी अहम भूमिका निभाती हैं ? वर्णन करें।
बैंक किस प्रकार साख का सृजन करते हैं ? क्या इनकी साख-सृजन अथवा साख-निर्माण की क्षमता असीमित है ?
राष्ट्रीय आय के मापन में आनेवाली विभिन्न कठिनाईयों का वर्णन करें।
बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण हैं? बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के उपायों को लिखें।
मानवाधिकार अधिकार आयोग के महत्व को लिखें।।
व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें।
वर्तमान आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत के सेवा क्षेत्र पर क्या पड़ा? लिखें।
विश्व के लिए भारत सेवा प्रदाता के रूप में किस तरह जाना जाता है? उदाहरण सहित लिखें।
भारत में वैश्वीकरण का वर्णन करें।