औद्योगीकरण की प्रक्रिया कितनी तेज थी? क्या औद्योगीकरण का अर्थ केवल फैक्ट्री उद्योगों के विकास तक ही सीमित होता है?
Download our app for free and get startedPlay store
औद्योगीकरण की प्रक्रिया-उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में औद्योगीकरण की गति धीमी थी। इसलिए इतिहासकारों का मानना है कि उन्नीसवीं सदी के मध्य का औसत मजदूर मशीनों पर काम करने वाला नहीं, बल्कि परम्परागत कारीगर और मजदूर ही था। साथ ही औद्योगीकरण का अर्थ केवल फैक्ट्री उद्योगों के विकास तक ही सीमित नहीं होता है। इस तथ्य की पुष्टि निम्नलिखित उदाहरणों से होती है-
(1) सूती उद्योग, कपास उद्योग का विकास सूती उद्योग और कपास उद्योग ब्रिटेन के सबसे अधिक विकसित उद्योग थे। कपास उद्योग का तीव्र गति से विकास हो रहा था और यह उद्योग 1840 के दशक तक औद्योगीकरण के पहले चरण में सबसे बड़ा उद्योग बन चुका था।
(2) परम्परागत उद्योगों का महत्त्व–नये उद्योग परम्परागत उद्योगों को इतनी सरलता से पीछे नहीं धकेल सकते थे। अब भी परम्परागत उद्योगों का महत्त्व बना हुआ था। उन्नीसवीं शताब्दी के अन्त में भी तकनीकी रूप से विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की संख्या कुल मजदूरों में 20 प्रतिशत से अधिक नहीं थी। यद्यपि वस्त्र उद्योग एक गतिशील उद्योग था, परन्तु उसका अधिकतर उत्पादन कारखानों में न होकर घरेलू इकाइयों में होता था।
(3) परम्परागत उद्योगों की उन्नति–परम्परागत उद्योग पूरी तरह गतिहीन नहीं थे। खाद्य संस्करण, निर्माण, पॉटरी, कांच उद्योग, चर्म शोधन, फर्नीचर और औजारों के उत्पाद जैसे अनेक गैर-मशीनी क्षेत्रों में उन्नति हो रही थी।
(4) प्रौद्योगिकीय परिवर्तनों की धीमी गति-प्रौद्योगिकीय परिवर्तनों की गति धीमी थी। इसका कारण यह था कि नई तकनीक महँगी थी। सौदागर एवं व्यापारी बड़ी सावधानीपूर्वक उसका प्रयोग करने के पक्ष में थे।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    औद्योगिक क्रान्ति के सबसे पहले इंग्लैण्ड में शरू होने के क्या कारण थे?
    View Solution
  • 2
    प्रथम विश्व युद्ध के बाद भारत में लघु उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा? विस्तार से वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 3
    औद्योगीकरण से आप क्या समझते हैं? इसका प्रारम्भ इंग्लैण्ड में ही क्यों हुआ? स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 4
    16वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रान्ति मिश्रित वरदान सिद्ध हुई। इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
    View Solution
  • 5
    प्रथम विश्व युद्ध के बाद भी भारत में लघु उद्योगों की बहुलता के क्या कारण थे?
    View Solution
  • 6
    "अब इतिहासकार इस बात को मानने लगे हैं कि उन्नीसवीं सदी के मध्य का औसत मजदूर मशीनों पर काम करने वाला नहीं, बल्कि परम्परागत कारीगर और मजदूर ही होता था।" व्याख्या कीजिए।
    View Solution
  • 7
    "प्रथम विश्व युद्ध के बाद भी भारत में लघु उद्योगों की बहुलता थी।" व्याख्या कीजिए।
    View Solution
  • 8
    भारतीय और ब्रिटिश निर्माताओं ने नये उपभोक्ता पैदा करने के लिए किन तरीकों को अपनाया? लिखिए।
    View Solution
  • 9
    भारत के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर कहाँ से आते थे? कारखानों में काम मिलने में उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था?
    View Solution
  • 10
    मशीन उद्योगों के युग से पहले अन्तर्राष्ट्रीय कपड़ा बाजार में भारतीय वस्त्र उत्पादों की क्या स्थिति थी?
    View Solution