औद्योगीकरण का अर्थ औद्योगीकरण से आशय है-कल-कारखानों का विकास तथा बड़े पैमाने पर फैक्ट्रियों से होने वाले उत्पादन से है।
निम्नलिखित अनुकूल परिस्थितियों के कारण औद्योगिक क्रान्ति सबसे पहले इंग्लैण्ड में शुरू हुई.-
(1) लोहा व कोयला की उपलब्धियाँ-इंग्लैण्ड में वेल्स, स्कॉटलैण्ड आदि में उद्योगों के लिए मशीनों और ईंधन के लिए लोहे व कोयले की खाने अवस्थित थीं।
(2) जल यातायात की सुविधा-माल के यातायात के लिए जलीय जहाजों का निर्माण करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी।
(3) उपनिवेशवाद-एशिया, अफ्रीका के उपनिवेशीय देशों से उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध हो जाता था और तैयार माल के लिए बाजार उपलब्ध था।
(4) पूँजी का संचय-इंग्लैण्ड ने विदेशी व्यापार से अधिक मात्रा में पूँजी कमा ली थी जिससे उद्योगों की स्थापना में सहायता मिली।
(5) अन्य कारक-
(i) उद्योगों के लिए श्रमिकों की कमी नहीं थी।
(ii) व्यापारिक वर्ग के हाथों में राजनीतिक सत्ता आ गई थी।
(ii) इंग्लैण्ड के निवासी साहसी तथा उत्साही थे। इससे उद्योगों की स्थापना और संचालन को सहायता मिली।