चाय के अलावा भारत में उगाई जाने वाली दो मुख्य रोपण (बागानी) फसलें हैं-
कॉफी
गन्ना।
उत्तर प्रदेश में गन्ना उगाये जाने के तीन प्रमुख कारण ये हैं-
यहाँ की गर्म व नम जलवायु तथा समुचित मात्रा में वर्षा का होना गन्ने के लिए उत्तम है।
यहाँ सिंचाई के विकसित साधन भी उपलब्ध हैं।
भारत का गंगा-यमुना का दोआब उपजाऊ दोमट मृदा से भरपूर है। यह गन्ने की फसल के लिए उपयुक्त है।