मक्का-भारत में खरीफ की फसलों के अन्तर्गत मक्का की कृषि की जाती है। बिहार जैसे कुछ राज्यों में मक्का रबी की ऋतु में भी उगाई जाती है। यह खाद्यान्न व चारा दोनों रूपों में काम में आती है।
भौगोलिक परिस्थितियाँ-मक्का की फसल के लिए 21° सेल्शियस से 27° सेल्शियस तापमान की आवश्यकता होती है तथा प्राचीन जलोढ़ मिट्टी में इसकी फसल अच्छी प्रकार से पैदा की जाती है।
उत्पादन देश में आधुनिक प्रौद्योगिक निवेशों, जैसे-उच्च पैदावार देने वाले बीजों, उर्वरकों और सिंचाई के उपयोग से मक्का का उत्पादन बढ़ा है। कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, बिहार, आन्ध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश देश में मक्का के मुख्य . उत्पादक राज्य हैं।