तिलहन-भारत में तिलहन के प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार हैं-
वर्ष 2016 के अनुसार भारत विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा तिलहन उत्पादक देश है।
वर्ष 2016 में 'तोरिया' के उत्पादन में भारत का विश्व में कनाडा और चीन के बाद तीसरा स्थान था।
देश में कुल बोए गए क्षेत्र के 12 प्रतिशत भाग पर कई तिलहन की फसलें उगाई जाती हैं।
मूंगफली, सरसों, नारियल, तिल, सोयाबीन, अरंडी, बिनौला, अलसी और सूरजमुखी भारत में उगाई जाने वाली मुख्य तिलहन फसलें हैं।
इनमें से अधिकतर खाद्य हैं और खाना बनाने में प्रयोग की जाती हैं। परन्तु इनमें से कुछ तिलहनों के बीजों को साबुन, प्रसाधन (श्रृंगार का सामान) और उबटन उद्योग में कच्चे माल के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
देश में मुख्य तिलहनों के कुल उत्पादन का आधा भाग मूंगफली से प्राप्त होता है।
कुछ फसलें रबी में बोई जाती हैं तो कुछ खरीफ में जबकि अरंडी, खरीफ और रबी दोनों ही फसल ऋतुओं में बोई जाती है।