Question
दर्शाइए कि प्रत्येक बहुपद फलन संतत होता है।

Answer

स्मरण कीजिए कि कोई फलन $p$, एक बहुपद फलन होता है यदि वह किसी प्राकृत संख्या $n$ के लिए $p(x) = a_{0 }+ a_1 x + \ldots + a_{n} x^{n}$ द्वारा परिभाषित हो, जहाँ $a_i \in R$ तथा $a_n \neq 0$ है। स्पष्टतया यह फलन प्रत्येक वास्तविक संख्या के लिए परिभाषित है। किसी निश्चित वास्तविक संख्या $c$ के लिए हम देखते हैं कि
$\lim \limits_{x \rightarrow c} p(x) = p(c)$
इसलिए परिभाषा द्वारा $c$ पर $p$ संतत है। चूँकि $c$ कोई भी वास्तविक संख्या है इसलिए $p$ किसी भी वास्तविक संख्या के लिए संतत है, अर्थात् $p$ एक संतत फलन है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

यदि लाभ फलन $p(x) = 41 - 72x - 18x^2$ से प्रदत्त है तो किसी कंपनी द्वारा अर्जित उच्चतम लाभ ज्ञात कीजिए।
बिंदु (a, b, c) से जाने वाले तथा तल $\vec{r} \cdot(\hat{i}+\hat{j}+\hat{k})$ = 2 के समांतर तल का समीकरण ज्ञात कीजिए।
समाकलन को ज्ञात कीजिए: $\int \frac{\sec ^{2} x}{\operatorname{cosec}^{2} x} d x$
तीन संख्याओं का योग $6$ है। यदि हम तीसरी संख्या को $3$ से गुणा करके दूसरी संख्या में जोड़ दें तो हमें $11$ प्राप्त होता है। पहली ओर तीसरी को जोड़ने से हमें दूसरी संख्या का दुगुना प्राप्त होता है। इसका बीजगणितीय निरूपण कीजिए और आव्यूह विधि से संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
यदि $\vec{a}, \vec{b}, \vec{c}$ मात्रक सदिश इस प्रकार है कि $\vec{a}+\vec{b}+\vec{c}=0$ तो $\vec{\mathrm{a}} \cdot \vec{\mathrm{b}}+\vec{\mathrm{b}} \cdot \vec{\mathrm{c}}+\vec{\mathrm{c}} \cdot \vec{\mathrm{a}}$ का मान ज्ञात कीजिए।
एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शीर्ष बिंदु A(1, 1, 1), B(1, 2, 3) और C(2, 3, 1) हैं।
सदिश $\vec{a}$ = $\hat{i}$ + $\hat{j}$ - 2$ \hat{k}$ के दिक्-अनुपात लिखिए और इसकी सहायता से दिक्-कोसाइन ज्ञात कीजिए।
h(x) = x + 1, x $\in$ (- 1, 1) के उच्चतम या निम्नतम मान, यदि कोई तो, ज्ञात कीजिए।
दी गई समीकरण निकायों का संगत अथवा असंगत के रूप में वर्गीकरण कीजिए $:2x - y = 5 , x + y = 4$
अवकलज का प्रयोग करके $\left(\frac{17}{81}\right)^{\frac{1}{4}}$ में से सन्निकट का मान ज्ञात कीजिए।