एक पिग्गी बैंक $($piggy bank$)$ में, $50$ पैसे के सौ सिक्के हैं, $1$ के पचास सिक्के हैं, $2$ के बीस सिक्के और $5$ के दस सिक्के हैं। यदि पिग्गी बैंक को हिलाकर उल्टा करने पर कोई एक सिक्का गिरने के परिणाम समायिक हैं, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गिरा हुआ सिक्का
  1. $50$ पैसे का होगा?
  2. $5$ का नहीं होगा?
Exercise-14.1-10
Download our app for free and get startedPlay store
पिग्गी$-$बैंक में कुल सिक्कों की संख्या
$= 50$ पैसे के सिक्के $+ 1\ ₹\ $ के सिक्के$ + 2\ ₹\ $ के सिक्के $+ 5\ ₹\ $ के सिक्के
$= 100 + 50 + 20 + 10 = 180$
पिग्गी बैंक से सिक्का निकलने की घटना के परिणामों की संख्या $= 180$
  1. $50$ पै. के सिक्कों की संख्या $= 100$
    पिग्गी बैंक से $50$ पैसे का सिक्का गिरने की घटना की संख्या $= 100$
    $\Rightarrow P(_{50}$ पैसे का सिक्का होना)$ = \frac{100}{180}=\frac{5}{9}$
  2. $5 ₹$ के सिक्कों की संख्या $= 10$
    $5 ₹$ के अतिरिक्त सिक्कों की संख्या $= 180 - 10 = 170$
    पिग्गी बैंक से गिरने वाले सिक्कों का $'5\ ₹$ का सिक्का नहीं' होने की घटना के परिणामों की संख्या $= 170$
    $\Rightarrow P(_5 ₹$ का सिक्का नहीं$) = \frac{170}{180}=\frac{17}{18}$
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    एक पासे को एक बार फेंका जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिएः
    1. एक अभाज्य संख्या
    2. $2$ और $6$ के बीच स्थित कोई संख्या
    3. एक विषम संख्या
    View Solution
  • 2
    एक थैले में एक लाल गेंद, एक नीली गेंद और एक पीली गेंद है तथा सभी गेंदे एक ही साइज की हैं। कृतिका बिना थैले के अंदर झाँके, इसमें से एक गेंद निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गेंद
    1. पीली होगी?
    2. लाल होगी?
    3. नीली होगी?
    View Solution
  • 3
    मान लीजिए हम एक पासे को एक बार फेंकते हैं।
    1. 4 से बड़ी संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
    2. 4 से छोटी या उसके बराबर संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
    View Solution
  • 4
    संयोग $($chance$)$ के एक खेल में, एक तीर को घुमाया जाता है, जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं $1, 2, 3, 4, 5, 6, 7$ और $8$ में से किसी एक संख्या को इंगित करता है। यदि ये सभी परिणाम समप्रायिक हों तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह तीर इंगित$-$
    1. $8$ को करेगा?
    2. एक विषम संख्या को करेगा?
    3. $2$ से बड़ी संख्या को करेगा?
    4. $9$ से छोटी संख्या को करेगा?
    View Solution
  • 5
    ताश के पाँच पत्तों-ईंट का दहला, गुलाम, बेगम, बादशाह और इक्का-को पलट करके अच्छी प्रकार फेटा जाता है। फिर इनमें से यादृच्छया एक पत्ता निकाला जाता है।
    1. इसकी क्या प्रायिकता है कि यह पत्ता एक बेगम है?
    2. यदि बेगम निकल आती है, तो उसे अलग रख दिया जाता है और एक अन्य पत्ता निकाला जाता है।
      इसकी क्या प्रायिकता है कि दूसरा निकाला गया पत्ता
      1. एक इक्का है?
      2. एक बेगम है?
    View Solution
  • 6
    एक बक्से में 3 नीले, 2 सफेद और 4 लाल कंचे (marbles) हैं। यदि इस बक्से में से एक कंचा यादृच्छाया निकाला जाता है तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह कंचा:
    1. सफेद है?
    2. नीला है?
    3. लाल है?
    View Solution
  • 7
    एक थैले में $3$ लाल और $5$ काली गेंदें हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद$-$लाल हो?
    1. लाल नहीं हो?
    View Solution
  • 8
    हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है (मान लीजिए एक सिक्का ₹ 1 का है और दूसरा सिक्का ₹ 2 का है)। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कम से कम एक चित प्राप्त करेगी?
    View Solution
  • 9
    एक चित प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए, जब एक सिक्के को एक बार उछाला जाता है। साथ ही, एक पट प्राप्त करने की भी प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
    View Solution
  • 10
    किसी स्कूल की कक्षा X में 40 विद्यार्थी हैं जिनमें से 25 लड़कियाँ हैं और 15 लड़के हैं। कक्षा अध्यापिका को एक विद्यार्थी कक्षा-प्रतिनिधि के रूप में चुनना है। वह प्रत्येक विद्यार्थी का नाम एक अलग कार्ड पर लिखती है, जबकि कार्ड एक जैसे हैं। फिर वह इन कार्डों को एक थैले में डालकर अच्छी तरह से हिला देती है। इसके बाद वह थैले में से एक कार्ड निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड पर लिखा हुआ नाम एक:
    1. लड़की का है?
    2. लड़के का है?
    View Solution