गाय एक सरल पशु है। इसे घरों में पाला जाता है। गाय हमें दूध देती है। इसका दूध स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। गाय के दूध से दही, छाछ, पनीर, घी आदि भी बनाया जाता है। गाय का दूध बच्चों के लिए बहुत पौष्टिक होता है। गाय गोबर देती है जिससे उपले तथा खाद बनाये जाते हैं। उपले ईंधन के रूप में काम में लेते हैं तथा खाद का खेतों में उपयोग किया जाता है। गाय के नर बच्चे बड़े होकर बैल बनते हैं जिनकी सहायता से खेतों में हल चलाया जाता है। गाय एक पवित्र प्राणी है। हमारे देश में गायों को पूजा भी जाता है।