Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
गणतन्त्र दिवस
✓
Answer
गणतन्त्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। आजादी के बाद 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू होने की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाते हैं। गणतन्त्र दिवस का उत्सव सारे राष्ट्र में मनाया जाता है। इस दिन राजधानी दिल्ली में विशेष कार्यक्रम होता है। इण्डिया गेट के पास राष्ट्रपति मार्च पास्ट की सलामी लेते हैं। इसमें अनेक सुन्दर झाँकियाँ निकाली जाती हैं। इसके अलावा जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम होते हैं। बच्चों को मिठाई बाँटी जाती है। हमें इस राष्ट्रीय पर्व पर गर्व है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.