Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
बस की यात्रा
✓
Answer
यात्रा हमेशा मजेदार होती है। गत रविवार मैं अपने पिताजी के साथ बस द्वारा जोधपुर गया। हमने बस स्टैण्ड जाकर टिकिट खरीदे। बस में सवार हुए। बस पूरी भरी हुई थी। बस कंडक्टर सभी लोगों के टिकिट चैक कर उन्हें उनकी सीट बतला रहा था। बस समय पर रवाना हुई। मैं खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था। रास्ते का दृश्य बहुत मनोरम था। सड़क के दोनों ओर खेतों में हरियाली थी। सड़क पर अनेक वाहन आ-जा रहे थे। एक छोटे से तालाब में मैंने कुछ भैंसों को नहाते हुए देखा। लगभग 2 घण्टे बाद बस मिडवे पर रुकी। हमने नाश्ता किया। बस पुनः रवाना हुई। सड़क पर मुझे एक्सीडेंट का एक दुःखद दृश्य भी देखने को मिला। मैं थोड़ा डर गया। कुछ देर बाद हम जोधपुर पहुँच गये। मुझे ये मेरी पहली बस यात्रा हमेशा याद रहेगी।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.