Question
दीपावली###मेरा प्रिय त्योहार-दीपावली

Answer

दीपावली भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दीपावली से दस-पन्द्रह दिन पहले घरों की सफाई प्रारम्भहो जाती है। धनतेरस को लोग नये बर्तन खरीदते हैं, दूसरे दिन छोटी दीपावली मनायी जाती है। अमावस्या की रात को घरों में दीपक जलाये जाते हैं, लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है। बच्चे फुलझड़ी, पटाखे आदि जलाते हैं। सब तरफ रोशनी और सजावट की जाती है। घरों में अच्छे पकवान बनते हैं, मिठाई खायी जाती है। सभी लोग इस त्योहार को खुशी के साथ मनाते हैं और एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं। दीवाली का त्योहार मंगल-कामना और आपसी प्रेम-भाव का त्योहार है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free