Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
मेरा गाँव
✓
Answer
भारत गाँवों का देश है। मैं भी गाँव में रहता हूँ। मेरे गाँव का नाम फतेहपुरा है। मेरे गाँव में लगभग दो सौ घर हैं। सभी घर पक्के बने हुए हैं। मेरे गाँव में बिजली है। पानी पीने के लिए पानी की टंकी बनी हुई है। टंकी से पानी सुबह-शाम घरों में लगे नलों में आता है। मेरे गाँव में दो विद्यालय हैं। एक बालकों के लिए और दूसरा बालिकाओं के लिए। ये दोनों विद्यालय आठवीं कक्षा तक हैं। दोनों विद्यालयों में खेलने के मैदान हैं। मेरे गाँव में सभी पढ़े-लिखे हैं। वे नौकरी और खेती करते हैं। सभी खुशहाल जीवन जीते हैं। मुझे मेरा गाँव बहुत अच्छा लगता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.