Question
रक्षाबन्धन

Answer

रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहिनें अपने भाइयों को राखी बाँधती हैं। इसलिए इसे भाई बहिनों के प्रेम का त्योहार भी कहते हैं।
राखी के दिन बहिनें अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं और हाथ पर राखी बाँधती हैं। राखी बहिन के पवित्र प्रेम की सूचक है। इस अवसर पर भाई अपनी बहिन को कुछ उपहार और रुपये भेंट देता है। वह उसकी रक्षा का वचन भी देता है। यह त्योहार भाई-बहिन के पवित्र सम्बन्धों को बनाने वाला और मेल-मिलाप बढ़ाने वाला है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free