टेलीविजन आधुनिक समय का महत्त्वपूर्ण आविष्कार है। वर्तमान में यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। वर्तमान में एलईडी टेलीविजन ज्यादा प्रचलित हैं। टेलीविजन लगभग प्रत्येक घर में मिलता है। टेलीविजन पर घर बैठे पूरी दुनिया की खबरें मिल जाती हैं। टेलीविजन पर न केवल सुनना, बल्कि दृश्यों को देखना भी संभव है। टेलीविजन का मनोरंजन एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान है। टेलीविजन पर खेल, फिल्में, संगीत, धारावाहिक आदि देखकर मनोरंजन किया जाता है। टेलीविजन पर कई शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रसारित किये जाते हैं। अनेक चैनल तो केवल शिक्षा के लिए ही बने हैं। विभिन्न चैनलों के अस्तित्व में आने के बाद तो टेलीविजन का महत्त्व और बढ़ गया है।