Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
✓
Answer
15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। तब से हमारे देश में हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतन्त्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है। स्कूलों में प्रातःकाल से ही विभिन्न प्रकार के रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। झण्डा फहराया जाता है। खेल-कूद किए जाते हैं। गाँवों में प्रभात फेरियाँ निकाली जाती हैं। देशभक्ति के गीत गाये जाते हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, भाषण देते हैं। रात्रि के समय कार्यालयों और राज्य की राजधानियों में रोशनी भी की जाती है। देश की राजधानी में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराकर जन-समूह को सम्बोधित करते हैं। स्कूलों में बच्चों को मिठाइयाँ एवं फल वितरित किए जाते हैं। हमें प्रतिवर्ष इस पर्व को उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.