Question
मेरे प्रिय अध्यापक/मेरे प्रिय शिक्षक

Answer

मैं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता हूँ। मेरे विद्यालय में आठ अध्यापक और एक प्रधानाध्यापक हैं। सभी अध्यापक बहुत अच्छे हैं, वे सब मेहनत से हम सबको पढ़ाते हैं। लेकिन मुझे एक गुरुजी बहुत अच्छे लगते हैं। उनका नाम श्री मोहनलाल है। वे हमारे कक्षाध्यापक भी हैं और हमें हिन्दी पढ़ाते हैं। वे रोज विद्यालय में समय पर आते हैं। वे विद्यालय में आकर रोज प्रार्थना करवाते हैं। वे हम सबको हमेशा अच्छी-अच्छी बातें बताते हैं। वे अनुशासनप्रिय हैं। समय पर कक्षा में पहुँचते हैं और पाठ को बहुत ही सरल तरीके से पढ़ाते हैं। वे बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। वे गरीब बच्चों की सहायता भी करते हैं। वे मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। इसलिए वे मेरे प्रिय शिक्षक हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free