Question
स्वच्छता अभियान

Answer

स्वच्छता के महत्त्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के बाद लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हमारे गुरुजी हमें रोजाना स्वच्छता से रहने, साफ़ कपड़े पहनने और अपने घर-परिवार की सफाई रखने के लिए बताते हैं। समाज में भी अब इस अभियान का असर नज़र आने लगा है। सब लोग अब साफ-सफाई के प्रति जागरूक हो गए हैं। कचरा कचरापात्र में डालते हैं। स्वच्छता अभियान के तहत अब हर घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। इससे बीमारियाँ नहीं होंगी।
हमें भी स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। अपने घर-परिवार, आस-पड़ौस, विद्यालय आदि को साफ-सुथरा रखना चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free