Question
हमारा नगर (जयपुर)

Answer

जयपुर नगर की स्थापना महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। यह 'गुलाबी नगर' के नाम से प्रसिद्ध है। यह हमारे राज्य राजस्थान की राजधानी है। इस नगर के चारों ओर विशाल परकोटा है जिसमें आठ दरवाजे हैं। इसकी सड़कें सीधी और चौड़ी हैं। इसके भवनों तथा दुकानों पर गुलाबी रंग पुता हुआ है।
यहाँ अनेक दर्शनीय स्थान हैं, इन्हें देखने के लिए देश-विदेश के हजारों पर्यटक आते हैं। इन दर्शनीय स्थानों में हवामहल, जन्तर-मन्तर, चन्द्रमहल, रामनिवास बाग, सिसोदिया गार्डन, आमेर के महल, गलता, चिड़ियाघर, अनेक मन्दिर आदि विशेष उल्लेखनीय हैं। कला-कौशल, मूर्तिकला, लाख की चूड़ियाँ एवं रंगाई-छपाई के लिए जयपुर नगर प्रसिद्ध है। यह विश्व के सुन्दर और ऐतिहासिक नगरों में गिना जाता है। अब यहाँ मेट्रो ट्रेन भी चलने लगी है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free