मान लीजिए M चितों की संख्या तथा N पटों की संख्या को व्यक्त करता है, जब सिक्के को 6 बार उछाला जाता है।
दिया है, X = चितों की संख्या और पटों की संख्या में अंतर = |M - N|
यहाँ M तथा N का मान 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6 में कुछ भी ले सकते हैं परंतु उनका योग हमेशा 6 के बराबर होना चाहिए।
M | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
N | 6 | 5 | 4 | 3 | 2 | 1 | 0 |
X | 6 | 4 | 2 | 0 | 2 | 4 | 6 |
अंतः हम देखते है कि X के संभावित मान 0, 2, 4 तथा 6 है।