Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
विद्यालय का वार्षिक उत्सव
✓
Answer
हमारा विद्यालय अजमेर नगर के मध्य में स्थित है। हमारे विद्यालय का वार्षिक उत्सव हर साल पच्चीस जनवरी को मनाया जाता है। इस वार्षिक उत्सव की तैयारी एक माह पूर्व से हो जाती है। इसमें अनेक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें सभी छात्र उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसन ग्रहण करने पर विविध साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। शाला के प्रधानाध्यापकजी अतिथियों का स्वागत करते हैं तथा विद्यालय की प्रगति का विवरण देते हैं। विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर छात्रों को पुरस्कार भी दिये जाते हैं। मुख्य अतिथि का भाषण होता है। वे पुरस्कार पाने वाले छात्रों की सराहना करते हैं तथा दूसरे छात्रों को भी कुछ अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्त में राष्ट्रगान होता है तथा वार्षिक उत्सव समाप्त हो जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.