Question
मेरे गाँव का मेला

Answer

भारत गाँवों का देश है। मैं भी गाँव में रहता हूँ। मेरे गाँव में अनेक मेले लगते हैं। उन मेलों में दशहरा का मेला मुझे सबसे अच्छा लगता है। इस मेले में राम-रावण का युद्ध होता है। रावण मारा जाता है। उसके पुतले को जलाया जाता है। पटाखे छूटते हैं। खूब आनन्द आता है। मेले में बहुत भीड़ होती है। मेले को देखने आस-पास के गाँवों के नर-नारी व बच्चे आते हैं। दुकानें सजती हैं। सभी घूम-घूमकर मेले का आनन्द लेते हैं और चीजें खरीद खरीदकर खाते हैं। यह मेला मुझे बहुत अच्छा लगता है। मेले में यार-दोस्तों के साथ-साथ रिश्तेदार भी मिलते हैं। मेले में इस मिलन से बहुत आनन्द आता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free