Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
दशहरा
✓
Answer
भारत के प्रमुख त्योहारों में दशहरा भी एक त्योहार है। यह त्योहार आसोज सुदी दशमी को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान् राम ने राक्षसों के राजा रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इस दिन को विजय दशमी भी कहते हैं। दस दिन पहले से जगह-जगह रामलीला शुरू हो जाती है। दशमी के दिन रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाये जाते हैं। इस मौके पर भगवान् श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की झाँकी भी निकलती है। दशहरा पर क्षत्रिय लोग शस्त्रों की पूजा करते हैं। दशहरे का त्योहार पाप पर पुण्य की और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इससे हमें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.