Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 5हिन्दीरचना6 Marks
Question
मेरा प्रिय खेल
✓
Answer
मैं प्रतिदिन शाम को एक घण्टा खेल खेलता हूँ। फुटबॉल मेरा प्रिय खेल है। फुटबॉल खेलने के लिए हम स्कूल के मैदान में जाते हैं। फुटबॉल मेरा प्रिय खेल इसलिए है, क्योंकि इससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। फुटबॉल महँगा खेल भी नहीं है। फुटबॉल खेलने से हम में टीम भावना का विकास होता है। इस खेल से हमारा शरीर भी मजबूत होता है। फुटबॉल के खेल में बहुत दौड़ना पड़ता है। इससे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। मैं हमारी कक्षा की फुटबॉल टीम का कप्तान भी हूँ।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.