Question
मेरा विद्यालय

Answer

मेरे विद्यालय का नाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय है। मेरे विद्यालय में दस कमरे हैं। एक कमरा प्रधाना ध्यापकजी का है। एक कमरा परीक्षा-कक्ष और शिक्षकों के लिए है। मेरे विद्यालय में आठ अध्यापक और एक प्रधानाध्यापकजी हैं। सभी अध्यापक छात्रों को मेहनत से पढ़ाते हैं और बहुत प्यार करते हैं। मेरे विद्यालय में एक खेल का मैदान भी है। हम सब यहाँ अनेक खेल खेलते हैं। मेरे विद्यालय में पानी पीने के लिए नल लगे हुए हैं। मेरे विद्यालय में एक शौचालय और दो मूत्रालय हैं। मेरा विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और खेलकूद के लिए प्रसिद्ध है। मैं इसमें पढ़कर अपने आप में गर्व अनुभव करता हूँ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free