रेगर मृदा किन-किन क्षेत्रों में पाई जाती है? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
Download our app for free and get startedPlay store
काली मृदा (रेगर मृदा) के क्षेत्र-काली मृदाएँ महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मालवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पठार पर पाई जाती हैं और दक्षिण-पूर्वी दिशा में गोदावरी और कृष्णा नदियों की घाटियों तक फैली हैं।
काली मृदा (रेगर मृदा) की विशेषताएँ-
काली मृदा बहुत बारीक कणों अर्थात् मृत्तिका से बनी है।
इसकी नमी धारण करने की क्षमता बहुत अधिक होती है।
काली मृदाएँ कैल्शियम कार्बोनेट, मैगनीशियम, पोटाश और चूने जैसे पौष्टिक तत्त्वों से परिपूर्ण होती हैं।
इनमें फास्फोरस की मात्रा कम होती है। गर्म और शुष्क मौसम में इन मृदाओं में गहरी दरारें पड़ जाती हैं जिससे इनमें वायु का मिश्रण अच्छी तरह हो जाता है। गीली होने पर ये मृदाएँ चिपचिपी हो जाती हैं।
काली मृदाएँ लावा जनक शैलों से बनी होती हैं।
इनका रंग काला होता है तथा इन्हें 'रेगर' मृदाएँ भी कहा जाता है। काली मृदाएँ कपास की खेती के लिए बहुत अच्छी होती हैं।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    समाप्यता के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।
    View Solution
  • 2
    मरुस्थली मृदा पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
    View Solution
  • 3
    भारत की मुख्य भू-आकृतियों का उल्लेख कीजिये।
    View Solution
  • 4
    वन मृदा का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 5
    मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है?
    View Solution
  • 6
    रियो-डी-जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन, 1992 का आयोजन क्यों किया गया? स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 7
    प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन की प्रमुख बातें लिखिए।
    View Solution
  • 8
    भारत में संसाधन नियोजन के प्रमुख सोपानों का उल्लेख कीजिए।
    View Solution
  • 9
    मनुष्यों द्वारा संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग से क्या समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं? बतलाइये।
    View Solution
  • 10
    व्यक्तिगत संसाधन तथा सामुदायिक स्वामित्व वाले संसाधनों में अन्तर स्पष्ट कीजिये।
    View Solution