प्रस्तावना - वर्तमान में सूचना एवं दूर संचार प्रौद्योगिकी का असीमित विस्तार हो रहा है। इसी आधार पर कम्प्यूटर एवं सेल फोन, सूचना एवं मनोरंजन के सुन्दर साधन बन गये हैं जिसे इन्टरनेट कहते हैं।
इन्टरनेट प्रणाली - यह ऐसे कम्प्यूटरों एवं सेल फोनों का अन्तर्जाल है जो सूचना आदान-प्रदान करने के लिए आपस में जुड़े रहते हैं, जिसे हम इन्टरनेट के नाम से जानते हैं।
इन्टरनेट की रचना एवं कार्यविधि - इन्टरनेट विश्वभर में फैला एक नेटवर्क है। हम इन्टरनेट से जो सूचना चाहें वह जान सकते हैं, मित्रों से बात कर सकते हैं। चीजों को खरीद-बेच सकते हैं। इन्टरनेट में शामिल होने के लिए अपनी वेबसाइट बनानी पड़ती है।
उपयोग एवं दुरुपयोग - आधुनिक जीवन से जुड़ी किसी भी स्थिति या समस्या का निदान घर बैठे इन्टरनेट के माध्यम से सहजता से कर लेते हैं। इसके साथ ही इस नेटवर्क ने अपराध जगत में 'साइबर' अपराधी की एक नयी फौज दुरुपयोग की दृष्टि से खड़ी कर दी है।
उपसंहार - विज्ञान के इस युग में नये-नये आविष्कार मानव हित की दृष्टि से किए जाते हैं, वहीं इन आविष्कारों से लाभ के साथ हानियाँ भी जुड़ी रहती हैं। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे इसका सदुपयोग करें।